Horoscope: शुक्रवार को किसे मिलेगी गुड न्यूज और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए अपना राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Today Horoscope 17 November 2023, Aaj Ka Rashifal: 17 नवंबर 2023 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है. आज मां लक्ष्मी और संतोषी मां की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज से ही सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है. आज विनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा. 

आज का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए शुक्रवार का राशिफल…

मेष: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो सकेगा. किसी बड़े योजना में निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक है. वाणी पर संयम बरतें. प्रतियोगी छात्रों को गुड न्यूज मिल सकती है.

वृष: आज के दिन उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है.भाई बहनों से सहयोग मिल सकेगा. किसी काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन: आज सकारात्मक ऊर्जा से मन भरा रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से उर्जावान महसूस करेंगे. नौकरी व्यापार में सफलता और उन्नती के योग हैं. संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है. तनाव मे कमी रहेगी.

17 November Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

कर्क: आज आपका दिन थकान भरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है.

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. नौकरी और व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे. छात्रों के लिए काफी अच्छा दिन रहने वाला है. प्रेम संबंधो में निकटता आएगी.

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक रहेगा. पुरानी चली आ रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी. नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से चलेगा. मानसिक शांति की अनुभूति होगी.

तुला: इस राशि के जातकों को आज भाग दौड़ करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है. किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले एक बार विचार करें. रिश्तों में तनाव आ सकता है.

Morning Yoga: सुबह-सुबह सिर्फ पांच मिनट करें ये योगासन, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक

वृश्चिक: इस राशि के जातको को आज भाग्य का साथ मिलेगा. कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है. व्यापारी वर्ग को लाभ के संकेत हैं.

धनु: आज का दिन बेहतर जाएगा. सोचे हुए कुछ कामों के पूरा होने से खुशी मिलेगी. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. धन के अवसर प्राप्त होंगे. अध्यापन से जुड़ों लोगों के लिए आज दिन शानदार रहेगा.

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा. धैर्य से निर्णय लेने पर सफल होंगे. किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं. परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है.

कुंभ: इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है. व्यापारिक मामलों में गतिरोध देखने को मिलेगा. भाई बहनों से सहयोग मिलने के कारण चली आ रही समस्याओं का निवारण हो सकेगा.

मीन: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सफलता हाथ लगेगी. सेहत में सुधार आएगा. जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा संभव है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version