Gold Silver Price Today: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जानें रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: होली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,62,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- सभी पाकिस्‍तानियों के रद्द हो वीजा और ग्रीन कार्ड, अमेरिकी दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद उठी मांग

Latest News

संसदीय इतिहास में पहली बार! हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, PM मोदी ने दी बधाई

Parliament Special Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में शुक्रवार को हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति...

More Articles Like This

Exit mobile version