Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने से पहले रुकिए! एक दिन में 2,890 रुपए की बड़ी छलांग, चांदी भी हुई रिकॉर्ड महंगी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold-Silver Price Today: अगर आज आपका प्लान सोना या चांदी खरीदने का है, तो जल्दबाजी करने से पहले ताजा रेट जरूर देख लें. बाजार से आई नई कीमतें खरीदारों को चौंका सकती हैं. सिर्फ एक दिन में सोने की कीमत में इतनी तेज बढ़ोतरी हुई है कि कई लोगों ने अपनी खरीदारी फिलहाल टालने का फैसला किया है. वहीं चांदी ने भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. ऐसे में अगर आप निवेश करने या ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए आज के नए भाव और कल के मुकाबले कितना बदलाव हुआ है.

आज का गोल्ड रेट

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

  • 24 कैरेट सोना: 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,37,250 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

एक दिन में कितना बढ़ा सोना?

कल 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,840 रुपए प्रति 10 ग्राम था. आज इसकी कीमत बढ़कर 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. यानी सिर्फ एक दिन में सोने की कीमत में 2,890 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

चांदी के भाव में भी तेज उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. चांदी का भाव 6,200 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गया है. इसके बाद चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर करीब 2,76,864 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है. हालांकि अलग-अलग शहरों और स्थानीय बाजारों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. खरीदारी से पहले ज्वेलरी पर लगने वाले मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी भी जरूर लें, ताकि आपको सही कीमत पर बेहतर खरीदारी करने में आसानी हो.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंंसेक्स-निफ्टी का हाल

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This

Exit mobile version