Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 07 February 2024: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. वहीं, इसके साथ आज से वैलेंटाइन वीक की भी शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को सोने-चांदी के आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं. तो आज आपके लिए शानदार मौका है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बपर गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में गिरावट (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोना हुआ सस्ता (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में तगड़ा गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 58,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,630 की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें-

Rashifal: लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, रोजगार के मिलेंगे अवसर; जानिए बुधवार का राशिफल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version