Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े दाम, जानिए ताजा कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 10 February 2024: शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. वहीं, इसके साथ ही वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को अपनी कुछ खास पहचान जैसे सोने-चांदी के आभूषण गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. वहीं, चांदी की कीमत में जरा सा उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी चमकी (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो 76,500 आज रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोना हुआ सस्ता (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,780 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,720 भी उसी दर से बिकेगा.

बड़ी सरल विद्या है पुराण विद्या: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version