Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल, जानिए आज का रेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 96,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 96,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 91,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 91,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 95,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 96,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था के चलते भारत में घरेलू क्रेडिट बढ़कर GDP का 42% हुआ: Report

Latest News

बार-बार लगती रहती है प्यास, सूख जाता है गला, तो हो सकता इस खतरनाक बीमारी का लक्षण

Diabetes : कभी-कभी मामूली से दिखने वाले लक्षण किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं लेकिन हम उन...

More Articles Like This