Gold Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट तो चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 16 February 2024: देश भर में शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है, वहीं, चांदी की कीमत में उछाल आया है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 57,900 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 76,000 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 57,900 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 57,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 57,780 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 60,670 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Haridwar पहुंचे समाजसेवी डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया गंगा पूजन, बोले- अद्भुत है माँ का स्नेहिल आँचल

Latest News

LPG Rate Today on August 13, 2026: लाल सागर में हूती हमले से बढ़ी चिंता, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में LPG के दाम

LPG Rate Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान तनाव और लाल सागर में हूती हमले के बीच LPG कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है. जानिए दिल्ली, मुंबई, नोएडा, जयपुर और कोलकाता में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट.

More Articles Like This