Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, जानें आज कितनी बढ़ी कीमत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: आज यानी 17 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में दबाव में रहने के बाद दोनों कीमती धातुओं के भाव में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोने की कीमत में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी के भाव में 7,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है. ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के ताजा भाव और कीमतों में आई तेजी की वजह जानना आपके लिए जरूरी है.

तीन सत्र की गिरावट के बाद सोने में तेजी

सोने के भाव में लगातार तीन कारोबारी सत्र तक गिरावट देखने के बाद गुरुवार को सुधार आया. स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये बढ़ी है. इससे पहले सोना 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, जो आज बढ़कर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. यानी एक दिन में सोने की कीमत में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इस तेजी के बाद सोने का भाव फिर से 1.55 लाख रुपये के स्तर के ऊपर पहुंच गया है.

चांदी के दाम में भी जोरदार उछाल

चांदी की कीमतों में भी आज तेजी आई है. पिछले दो कारोबारी सत्रों से चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ था. बुधवार को चांदी 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी. गुरुवार को इसमें 7,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद चांदी का भाव बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. यानी एक किलो चांदी खरीदने के लिए अब पहले के मुकाबले 7,000 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे.

सोना-चांदी महंगा होने की क्या वजह है?

जानकारों के मुताबिक, लगातार तीन सत्र तक सोने की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारियों ने निचले स्तर पर खरीदारी की. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला और भाव में तेजी आई. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सोने और चांदी को लेकर बाजार की कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है. इन वजहों के बीच गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी मजबूत

वैश्विक बाजार में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 53.96 डॉलर यानी 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,348.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 64.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस तेजी का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला है.

यह भी पढ़े: नेपाल त्रासदीः 6 हजार के पार हुई लापता लोगों की संख्या, 2 हाइड्रो-पावर टनल में मिले 10 शव

Latest News

300 साल बाद भी नहीं खोती चमक! आखिर क्यों लाखों रुपये की होती है ‘पाटन पटोला’ साड़ी?

गुजरात की पाटन पटोला साड़ी अपनी खास डबल इकत बुनाई और महीनों की मेहनत के लिए मशहूर है. इसकी कीमत 1 लाख से 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. जानिए इसे इतना खास और महंगा क्या बनाता है.

More Articles Like This