Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तगड़ा उछाल, चांदी पहुंची लाख के पास; जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 18 July 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तगड़ा उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 68,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी बुधवार को 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 68,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 68,730 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 69,630 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 73,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version