Gold-Silver Price Today 20 August 2026: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में आज क्या है भाव

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold-Silver Price Today 20 August 2026: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है. पिछले कारोबारी दिन यानी 19 अगस्त को दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली थी, जिससे खरीदारों की चिंता बढ़ गई थी. लेकिन 20 अगस्त को बाजार का रुख बदल गया है. आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत में जहां 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, वहीं चांदी का भाव एक ही दिन में 5,730 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ गया है. ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें. यहां आपको 24 कैरेट सोने और चांदी के आज के शहरवार रेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

कितना सस्ता हुआ सोना?

19 अगस्त को जिस सोने का भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वह आज 800 रुपये सस्ता होकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यानी लगातार तेजी के बाद आज सोने की कीमत में कुछ राहत देखने को मिली है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 63.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है.

शहर के हिसाब से 24 कैरेट सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,58,000
मुंबई ₹1,58,000
कोलकाता ₹1,58,000
चेन्नई ₹1,58,000
पटना ₹1,58,000
लखनऊ ₹1,58,000
अयोध्या ₹1,58,000
कानपुर ₹1,58,000
मेरठ ₹1,58,000
गाजियाबाद ₹1,58,000
नोएडा ₹1,58,000
गुरुग्राम ₹1,58,000
जयपुर ₹1,58,000
लुधियाना ₹1,58,000
गुवाहाटी ₹1,58,000
इंदौर ₹1,58,000
अहमदाबाद ₹1,58,000
सूरत ₹1,58,000
वडोदरा ₹1,58,000
पुणे ₹1,58,000
नागपुर ₹1,58,000
चंडीगढ़ ₹1,58,000
नासिक ₹1,58,000
बैंगलोर ₹1,58,000
भुवनेश्वर ₹1,58,000
रायपुर ₹1,58,000
हैदराबाद ₹1,58,000

चांदी भी हुई हजारों रुपये सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों को भी आज बड़ी राहत मिली है. 20 अगस्त को चांदी के भाव में 5,730 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. गिरावट के बाद आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है. यानी पिछले दिन के मुकाबले चांदी खरीदने पर प्रति किलोग्राम 5,730 रुपये कम कीमत चुकानी होगी.

शहरवार चांदी का आज का भाव

शहर चांदी का भाव (1 किलोग्राम)
दिल्ली ₹2,35,000
मुंबई ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,35,000
पटना ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,35,000
अयोध्या ₹2,35,000
कानपुर ₹2,35,000
मेरठ ₹2,35,000
गाजियाबाद ₹2,35,000
नोएडा ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,35,000
जयपुर ₹2,35,000
लुधियाना ₹2,35,000
गुवाहाटी ₹2,35,000
इंदौर ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,35,000
सूरत ₹2,35,000
वडोदरा ₹2,35,000
पुणे ₹2,35,000
नागपुर ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,35,000
नासिक ₹2,35,000
बैंगलोर ₹2,35,000
भुवनेश्वर ₹2,35,000
रायपुर ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,35,000

आखिर क्यों सस्ता हुआ सोना?

सोने की कीमत में आज आई गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है. इसके अलावा भारत में सोने की घरेलू मांग में कमजोरी, वायदा बाजार में ट्रेडर्स द्वारा अपनी पोजीशन कम करना और घरेलू बाजार में पुराने सोने की रिकॉर्ड बिकवाली भी कीमतों पर दबाव डाल रही है.

इन्हीं वजहों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ने के बावजूद भारतीय बाजार में सोना तुलनात्मक रूप से ज्यादा सस्ता हुआ है. ऐसे में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट ने खरीदारों को कुछ राहत जरूर दी है. हालांकि, कीमती धातुओं के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में लागू कीमत की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़े: Sensex opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, 558 अंक उछला सेंसेक्स

Latest News

भारत ने पक्के दोस्त अफगानिस्तान को भेजी दवाइयां और चिकित्सा उपकरणों की खेप

India-Afghanistan Relation: अफगानिस्तान के लोगों के प्रति भारत ने अपनी मानवीय मदद जारी रखते हुए गुरुवार को काबुल के...

More Articles Like This

Exit mobile version