Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बढ़े चांदी के भाव; जानिए रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 20 September 2024: अगर आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं या गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 69,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 69,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज  69,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 69,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,870 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

 

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version