Gold Silver Price Today: सावन से पहले सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 21 July 2024: कल यानी सोमवार से भगवान शिव के पवित्र पावन माह सावन की शुरुआत हो रही है. अगर आप सावन के पावन महीने में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  68,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शनिवार को 97,750 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में तगड़ा गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 69,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Global Tech Hiring 2026: एआई-बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी बनीं भर्ती की बड़ी थीम, भारत-अमेरिका में जनरेटिव एआई की डिमांड

GlobalData की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की दूसरी तिमाही में एआई, बिग डेटा और साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी भर्ती की प्रमुख थीम रहीं. भारत और अमेरिका में जनरेटिव एआई से जुड़ी नौकरी के विज्ञापन सबसे ज्यादा रहे.

More Articles Like This

Exit mobile version