Gold Silver Price Today: सोने की उछली कीमत, चांदी के भाव स्थिर, जानें रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं. चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 97,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- यात्रियों का लगेज छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट पहुंची पटना, एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version