UPI Payment: अब दुबई में UPI से बुक होगा बुर्ज खलीफा का टिकट, विदेशी कार्ड की झंझट खत्म; जानें पूरा तरीका

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dubai-Singapore UPI Payment: विदेश घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. अब दुबई और सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टिकट बुक करने के लिए भारतीय UPI से भी भुगतान किया जा सकेगा. यानी इन देशों में घूमने के दौरान भारतीय पर्यटकों को हर बार विदेशी डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. वे अपने सामान्य UPI ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे.

वित्त मंत्रालय ने 30 अक्टूबर 2026 को इस नई सुविधा की जानकारी दी. इसका उद्देश्य विदेश यात्रा के दौरान भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट बुकिंग और भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाना है. इस सुविधा के तहत दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर UPI से भुगतान किया जा सकेगा.

किन पर्यटन स्थलों पर कर सकेंगे UPI से भुगतान?

फिलहाल यह सुविधा दुबई और सिंगापुर के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए उपलब्ध कराई गई है. इनमें दुबई का मशहूर बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो, ओशनेरियम तथा एडवेंचर कोव वॉटरपार्क शामिल हैं. इन पर्यटन स्थलों पर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करते समय भारतीय पर्यटक भुगतान के लिए UPI का विकल्प चुन सकते हैं. इससे विदेश में टिकट खरीदने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हो सकती है.

बुर्ज खलीफा का टिकट UPI से कैसे करें बुक?

अगर आप दुबई घूमने जा रहे हैं और बुर्ज खलीफा देखने की योजना बना रहे हैं, तो ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. अपनी पसंद के अनुसार सिल्वर, गोल्ड या प्लेटिनम टिकट पैकेज चुनें.
  3. इसके बाद ‘बुक नाउ’ विकल्प पर क्लिक करें.
  4. अब अपनी यात्रा की तारीख और उपलब्ध समय का चयन करें.
  5. मांगी गई जरूरी जानकारी भरने के बाद ‘एड टू कार्ट’ पर क्लिक करें.
  6. चेकआउट के दौरान पेमेंट विकल्प में UPI चुनें.
  7. इसके बाद अपने UPI ऐप के जरिए भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें.

भारतीय पर्यटकों को क्या होगा फायदा?

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि विदेश यात्रा के दौरान भारतीय पर्यटकों को टिकट बुक करने के लिए हर बार अंतरराष्ट्रीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे अपने सामान्य UPI ऐप से ही भुगतान कर सकेंगे. इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आसान होगी और पर्यटकों को भुगतान के लिए दूसरे विकल्प तलाशने की परेशानी भी कम हो सकती है. साथ ही, विदेशों में भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में भी इसे अहम कदम माना जा रहा है.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version