Gold Silver Price: होली से पहले सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 23 March 2024: होली का त्यौहार नजदीक है. ऐसे में अगर आप रंगोत्सव के महापर्व होली पर सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बंपर गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

 

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 81,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 79,500 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,350 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शक्रवार को 62,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 62,230 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 65,340 की दर से बिकेगा.

Latest News

छत्तीसगढ़ में हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, छह मजदूरों की मौत, कई घायल

Boiler blast at Vedanta Power Plant: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सक्ती जिले में भीषण हादसा...

More Articles Like This

Exit mobile version