Gold Silver Price Today: लंबे उछाल के बाद नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 27 November 2023: शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में इन दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की संख्या बढ़ गई है. अगर आपके भी घर या रिश्तेदारी में शादी है और आप सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लंबे उछाल के बाद आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने के भाव स्थिर (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी के भाव स्थिर (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी रविवार को 80,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी दर से बिकेगी.

UP में भी सोने के भाव स्थिर (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 57,980 की दर से बिक रहा था वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,880 की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी कीमत पर बिकेगा.

ये भी पढ़ें – Horoscope: कर्क और सिंह राशि वाले होंगे परेशान, जानिए अपना राशिफल

Latest News

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने KYC, Re-KYC और पासवर्ड सुरक्षा पर दिया जोर, साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से KYC अपडेट रखने, OTP साझा न करने और साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील की.

More Articles Like This

Exit mobile version