Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज का रेट

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 76,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 76,130 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो 72,300 आज रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: लखनऊ सहित इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ चेक करें लेटेस्टे रेट?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal, 28 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version