Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 28 January 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि आज सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना हुआ सस्ता (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी हुई सस्ती (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शनिवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी सोना हुआ सस्ता (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोना सस्ता हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिवाट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को  58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: बिहार में महंगा, तो यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This

Exit mobile version