आगरा में सनसनीखेज वारदात: युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को शूट कर दी जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra Crime: यूपी के आगरा से सनीसखेज खबर सामने आई है. यहां सदर क्षेत्र के रोहता में एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. युवक की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

युवक से मिलने आई थी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है. वह इटौरा, मलपुरा का रहने वाला था और सैंया टोल पर काम करता था. बताया जा रहा है कि युवती उससे मिलने एक कॉलोनी में आई थी. उस समय उसकी एक सहेली भी वहां मौजूद थी. इसी दौरान अरुण ने युवती को गोली मार दी. गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली. युवक की मौत हो गई.

गंभीर हालत में युवती का चल रहा इलाज

गोली लगने के बाद युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, युवती को गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस युवक और युवती से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This

Exit mobile version