‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ‘प्राइम फोकस’ पर इनकम टैक्स का छापा, कंपनी प्रमुख नमित मल्होत्रा से जुड़े ठिकानों पर रेड

Mumbai: नितेश तिवारी की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर और वीएफएक्स (VFX) कंपनी ‘प्राइम फोकस’ (Prime Focus Ltd.) के मुंबई स्थित ऑफिस और कंपनी प्रमुख नमित मल्होत्रा से जुड़े ठिकानों पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स (आयकर) विभाग ने छापेमारी की. ये कार्रवाई पिछले सप्ताह फिल्मी हस्तियों और कई प्रोडक्शन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स की सर्च के दौरान मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर की जा रही है.

CA की जांच के सिलसिले में की गई छापेमारी 

छापेमारी विदेशी रेमिटेंस और कंपनी से जुड़े कुछ लोगों व उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की जांच के सिलसिले में की गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कथित तौर पर टैक्स चोरी, वित्तीय अनियमितताओं और विदेशों में फंड ट्रांसफर से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिली है. इसी सिलसिले में प्राइम फोकस और CA के ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी का मुख्य फोकस पहले की सर्च के दौरान सामने आए फाइनेंशियल ट्रेल, दस्तावेजों और लेन-देन की जांच करने पर है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी

साथ ही जिन ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है, उनका वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य क्या था, इसे भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है और सर्च पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है. इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. बुधवार सुबह इनकम टैक्स की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्राइम फोकस के शेयर 8 परसेंट तक गिर गए. नमित मल्होत्रा पॉपुलर फिल्ममेकर हैं. वो ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ और ‘द गारफील्ड मूवी’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में

नमित अब ‘रामायण: पार्ट वन’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वो भगवान राम के रोल में दिखेंगे. फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट ‘दिवाली’ के मौके पर रिलीज होगा.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली में हादसाः सीमापुरी इलाके में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Latest News

इजरायल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट को बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Bomb Threat: एयरलाइंस की फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इजरायल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया...

More Articles Like This

Exit mobile version