Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 28 June 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. तो वहीं चांदी की कीमत में स्थिरता बनी है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,00 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 67,00 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 66,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 69,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version