Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में मामूली उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 30 January 2024:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. बता दें कि सोने-चांदी की कीमत में लंबे समय से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसी क्रम में आज सोने-चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने की कीमत में उछाल (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत में उछाल (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में भी बढ़े सोने के भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं, अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत बढ़ी है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

 ये भी पढ़ें-

Budget 2024: रोजगार और महंगाई पर होगा विशेष फोकस? PM Kisan की राशि में भी बढ़ोत्तरी संभव!

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version