UP में चली तबादला एक्सप्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले 19 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, इन जिलों के बदले DM

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बता दें कि देर रात उत्तर प्रदेश के 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस तबादले में 8 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं. इसके अलावा 11 अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. देखिए पूरी लिस्ट…

8 जिलों के बदले डीएम

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, 8 जिलों के डीएम को बदल दिया है. जिसमें बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है. गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया है. वहीं, कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है.

गाजियाबाद के भी बदले डीेएम

इनके अलावा रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है. वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर ट्रांसफर किया गया है. ज्ञात हो कि गाजियाबाद और रामपुर के डीएम तीन सालों से एक ही जगह पर बने हुए थे. ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर इनका तबादला किया गया है.

इन अधिकारियों का भी ट्रांसफर

वहीं, आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जौनपुर के डीएम नुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है. इसके साथ ही श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का डीएम बनाया गया है. इसके साथ ही राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में मामूली गिरावट, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version