Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बंपर उछाल और चांदी के भाव स्थिर, जानिए कीमत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 28 October 2024: धनतेरस और दीवापली के त्योहार में केवल कुछ समय का ही वक्त बचा है. ऐसे में इस खास मौके पर तमाम लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,330 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी रविवार को 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,330 की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 77,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This