Gold Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 24 August 2024: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जल्द ही आने वाला है. इस खास मौके पर कई लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. इस बीच अगर आप भी सोने चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कमी देखने देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल  71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Chandra Grahan : वृश्चिक, सिंह, वृषभ और…, चंद्र ग्रहण के दिन चमकेगी इन राशिवालों की किस्मत

Chandra Grahan: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को...

More Articles Like This

Exit mobile version