Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन के दिन सोने और चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आज का ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 19 August 2024: आज देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बनाया जा रहा है. आज के खास मौके पर बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना कर रहीं हैं. वहीं, इस खास मौके पर कई लोग अपनी बहनों के गिफ्ट में सोने और चांदी के आभूषण देते हैं. अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को को 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी रविवार को 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को को 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी रविवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज भी उसी रेट पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट पर बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This