Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के भाव स्थिर; जानिए ताजा रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 19 April 2024: देश भर में शादियों का सीजन शुरु हो गया है. शादी विवाह में सोने चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav Live Updates: वोटिंग बूथों पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डाला वोट…

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज भी उसी रेट पर बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,650 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 72,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,530 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,960 की दर से बिकेगा.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version