Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में फिर गिरावट, नहीं बढ़े सोने के भाव; जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 24 February 2024: इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुआ है.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो चांदी कल यानी शुक्रवार को 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 76,000 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकेगा.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत स्थिर है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 58,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी दर से बिकेगा.

Aaj Ka Panchang 24 February 2024: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version