Gold Silver Price Today: सोेने की कीमतों में गिरावट, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 23 August 2024: भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जल्द ही आने वाला है. इस खास मौके पर कई लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. इस बीच अगर आप भी सोने चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में सोने कीमत में जहां गिरावट देखने को मिला है. तो वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में गिरावाट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 67,7000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version