आजम खान और जौहर ट्रस्ट पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी की FIR

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azam Khan ED FIR: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अजीमनगर थाने में आजम खान, मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, एसएस एंड एस इंटरप्राइजेज, एस एस एसोसिएट व अन्य के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी की धाराओं में रामपुर के अजीमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मालूम हो कि मंगलवार को लखनऊ से संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार की अगुवाई में आई ईडी की तीन सदस्यीय टीम सुबह नौ बजे जिला कारागार पहुंच गई थी. यहां आजम खां अपने बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के साथ दो पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं. बैरक नंबर एक में बंद आजम खां को अलग कक्ष में बैठाकर टीम ने जौहर ट्रस्ट को मिले करोड़ों के चंदे के बारे में पूछताछ की थी. पूछताछ शाम करीब पांच बजे तक चली थी. इसके बाद टीम जेल से बाहर आई थी.

जांच से पता लगा, करोड़ों का दिया गया है चंदा

ईडी को अब तक की जांच से पता चला है कि विभिन्न कंपनियों के माध्यम से जौहर विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपये का चंदा दिया गया है. ईडी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चंदे की रकम कहां से आई और इसे किन माध्यमों से जौहर विश्वविद्यालय तक पहुंचाया गया? इसके लिए ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उनके बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है. अब तक आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दोस्त सालिम से दो बार ईडी पूछताछ कर चुकी है. सालिम को तीसरी बार फिर बुलाया गया है.

ईडी ने अनवार को कल बुलाया है पूछताछ के लिए

इसके अलावा अनवार को भी ईडी ने 15 अक्टूबर को लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया है. सालिम और अनवार का आजम परिवार से करीबी मामला है. दोनों आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दोस्त हैं. इससे पहले 25 सितंबर को ईडी ने जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जहीरुद्दीन से लखनऊ में करीब आठ घंटे पूछताछ की थी. उनसे ट्रस्ट को मिले चंदे, विश्वविद्यालय के निर्माण खर्च और संबंधित वित्तीय लेन-देन के बारे में सवाल किए थे. इसके अलावा ईडी ने 6 अक्टूबर को सपा विधायक नसीर अहमद खां को भी लखनऊ बुलाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी. इस मामले की जांच में ईडी लगातार जुटी हुई हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version