Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बढ़ी सोने की चमक, लुढ़की चांदी, जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 20 February 2024: देश भर में शादी विवाह का सीजन चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है. सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है वहीं चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी सोमवार को 78,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 77,500 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिकेगा.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 61,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 58,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: Varanasi News: वाराणसी में 24 करोड़ की लगात से बनेगा संत रविदास जी को समर्पित म्यूजियम

Latest News

Places to Visit on 15th August: 15 अगस्त पर दिल्ली की इन 5 जगहों का करें दीदार, आजादी की यादों से हैं खास कनेक्शन

15 अगस्त पर दिल्ली में हैं तो आजादी और देश के इतिहास से जुड़ी इन खास जगहों पर जा सकते हैं. लाल किला, राजघाट, इंडिया गेट, नेशनल वॉर मेमोरियल और प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमने के साथ इतिहास को करीब से जानने का मौका देते हैं.

More Articles Like This