Gold Silver Price Today: दीपावली के दिन सोना और चांदी की कीमत में दिखी बढ़ोत्तरी, जानिए आज का भाव

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today: देश भर में आज दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास पर्व को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. ऐसे में आज के खास दिन पर लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं. वहीं, आज सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. अगर आप भी इस वक्त पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की या फिर इसमें निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी हो सकती है. आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिली है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 74,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,170 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी मंगलवार को 1,08,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 74,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,170 की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी बुधवार को 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 78,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version