Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में बंपर उछाल, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज का रेट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 07 September 2024: आज शनिवार से गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत होने जा रही है. देश भर में बप्पा के स्वागत की तैयारी है. इस खास पर्व में लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं. अगर इस मौके पर आप भी सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है. बता दें कि आज सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत में बंपर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है तो वहीं, चांदी के भाव स्थिर है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी शुक्रवार को 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज बंपर उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 69,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 72,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 67,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 71,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version