Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदना हुआ इतना सस्ता, जानिए गोल्ड-सिल्वर का रेट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, Sona Chandi Ke Bhav: पितृपक्ष का समय चल रहा है. इस दौरान अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करने वाले हैं या आप सोने-चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही समय है, क्योंकि आए दिन सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोना की कीमत में बंपर गिरावट (Delhi Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली में बिकने वाले सोने के कीमत की तो सोने की कीमत में आज फिर गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 56,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

चांदी के कीमत में भारी गिरावट (Delhi Silver Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो चांदी मंगलवार को 75,500 प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 73,500 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

जानिए UP में सोने का भाव (UP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिका, वो आज 53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं अगर बात की जाए 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 56,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 56,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिकेगा.

MP में भी सस्ता हुआ सोना (MP Gold Price)
Bankbazaar.com के मुताबिक वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी आज सोने की कीमत में कमी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 53,580 प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगा.

ये भी पढ़ेंः PCB ने रखा गांधी-जिन्ना ट्रॉफी का प्रस्ताव, कब होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज!

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version