Stock Market: शेयर बाजार में दिखी शानदार रिकवरी, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 1131.31 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की बढ़त लेकर 75,301.26 के स्‍तर पर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 325.55 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी.

बता दें कि सोमवार को भी शेयर बाजार ने रिकवरी के साथ कारोबार बंद किया था. कल सेंसेक्स 341.04 अंकों की बढ़त लेकर 74,169.95 के स्‍तर पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी 111.55 अंकों की बढ़त लेकर 22,508.75 अंकों पर बंद हुआ था.

जोमैटो के शेयरों में जबरदस्त तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. शेष 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की 3 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे अधिक 7.43 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.33 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में भी बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.40 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.07 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.74 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 2.71 फीसदी, सनफार्मा 2.46 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.40 फीसदी, टाइटन 2.23 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 2.21 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 2.05 फीसदी, टाटा स्टील 1.91 फीसदी, एनटीपीसी 1.90 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.75 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.57 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.54 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.52 फीसदी, टीसीएस 1.38 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.38 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.34 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.22 फीसदी, पावरग्रिड 1.20 फीसदी, इंफोसिस 1.10 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.02 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए. जबकि दूसरी ओर टेक महिंद्रा के शेयर 0.45 फीसदी, भारती एयरटेल 0.31 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- विकलांग व्यक्तियों को नौकरी देने के प्रति सकारात्मक बने हुए हैं भारतीय कॉरपोरेट घराने

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This