आज शेयर बाजार में दिखी शानदार तेजी, जानें किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क BSE Sensex दमदार मजबूती के साथ ट्रेडिंग सेशन में अंत में 591.69 अंक की बढ़त लेकर 81,973.05 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 163.7 अंक की बढ़त लेकर 25127.95 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज के ट्र‍ेडिंग सेशन में विप्रो, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक निफ्टी 50 में सबसे अधिक लाभ वाले शेयर के रूप में उभरे. जबकि निफ्टी 50 में ओएनजीसी, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक नुकसान वाले शेयर के रूप में उभरे.

शेयर बाजार में इन वजहों से रही हलचल

खबर के अनुसार, मेटल और मीडिया को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), बैंक, रियल्टी में 1-1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी आई. वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में सपाट गिरावट देखी गई. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी रही, क्योंकि निवेशकों का फोकस रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक की आय रिपोर्ट पर टिकी हैं. इसके साथ ही, भारतीय मुद्रास्फीति के आंकड़े संभावित ब्याज दर कटौती के संकेतों के लिए ध्यान का केंद्र हैं.

इंट्राडे ट्रेड में नए एक साल के हाई लेवल पर गए ये शेयर

आज बीएसई पर इंट्राडे ट्रेड में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, ट्रेंट और डिवीज लैब्स सहित 249 शेयरों ने अपने नए एक साल के हाई स्‍तर को छुआ. लाइवमिंट के अनुसार, कोफोर्ज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, मैनकाइंड फार्मा, ओबेरॉय रियल्टी, पेज इंडस्ट्रीज, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स, इप्का लैबोरेटरीज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स भी इंट्राडे ट्रेड में अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल को छुआ.

ये भी पढ़ें :- इस बार शांति से मनाएं दिवाली, दिल्ली में नहीं जला पाएंगे पटाखे; 1 जनवरी तक लगा बैन

 

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version