HSBC Services PMI: जनवरी में 58.5 पर पहुंचा सर्विसेज पीएमआई, नए बिजनेस और डिमांड से दिखी मजबूती

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 के स्तर पर पहुंच गया, जो दिसंबर के 58.0 से अधिक है. एसएंडपी ग्लोबल द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार, यह बढ़ोतरी नए बिजनेस मिलने और आउटपुट में तेजी आने के चलते दर्ज की गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी के दौरान भारत के सर्विस प्रोवाइडर्स ने ग्रोथ में सुधार देखा और भविष्य के आउटलुक को लेकर भी उनका रुख ज्यादा सकारात्मक रहा, जिसके चलते कंपनियों ने नई भर्तियां की हैं.

इनपुट लागत बढ़ने के बावजूद आउटपुट में तेजी

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इनपुट लागत और बिक्री मूल्य में बढ़ोतरी के बावजूद सेक्टर में ग्रोथ बनी रही. आउटपुट ग्रोथ के पीछे मुख्य वजह मांग में तेजी, नए बिजनेस का मिलना और टेक्नोलॉजी में किया गया निवेश रहा. एचएसबीसी के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि भारत का सर्विसेज पीएमआई जनवरी में 58.5 पर पहुंच गया, जो दिसंबर में 58.0 था और यह इस सेक्टर में लगातार मजबूती का संकेत देता है.

इंटरनेशनल डिमांड से बढ़ा बिजनेस कॉन्फिडेंस

मजबूत आउटपुट ग्रोथ नए ऑर्डर के लगातार आने से दर्ज की गई, जिसमें दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया से इंटरनेशनल डिमांड में बढ़ोतरी भी शामिल रही. बिजनेस कॉन्फिडेंस तीन महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जिसे एफिशिएंसी में सुधार, असरदार मार्केटिंग और नए क्लाइंट्स के जुड़ने से सपोर्ट मिला.

भंडारी ने यह भी कहा कि हालांकि इनपुट और आउटपुट कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ऐतिहासिक मानकों के मुकाबले ये अब भी काफी निचले स्तर पर हैं. जनवरी में कंपोजिट पीएमआई भी मजबूत हुआ, जो मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों सेक्टर में मजबूत डिमांड ग्रोथ को दर्शाता है.

घरेलू बाजार के साथ इंटरनेशनल ऑर्डर में भी बढ़ोतरी

सर्वे में शामिल प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, ओमान, कतर, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों के क्लाइंट्स से नया बिजनेस मिला है. जनवरी के आंकड़ों से साफ होता है कि नए ऑर्डर का सबसे बड़ा हिस्सा घरेलू बाजार से आया, हालांकि इंटरनेशनल ऑर्डर में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके साथ ही कारोबार के विस्तार की रफ्तार बीते तीन महीनों में सबसे तेज रही.

Latest News

SIR के मुद्दे पर राष्ट्रीय हित की जगह वोट बैंक की राजनीति कर रही है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी: डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। लोकतंत्र की जड़ों पर जब भी प्रहार होता है, तब-तब राष्ट्र को सच के साथ खड़े नेतृत्व की...

More Articles Like This

Exit mobile version