India-US Trade Deal: आपकी जेब में पड़े रुपये की बढ़ी ताकत, जानिए अब कितनी हुई वैल्यू?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-US Trade Deal: अगर आपकी जेब या बैंक खाते में रुपये जमा हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है. भारत और अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील ने न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, बल्कि आपके पैसों की ताकत यानी उनकी वैल्यू को भी बढ़ा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ घटाकर 18% करने के ऐलान का असर मंगलवार सुबह से ही भारतीय करेंसी पर साफ नजर आने लगा.

रुपये में आई ‘ऐतिहासिक’ मजबूती

मंगलवार का दिन भारतीय करेंसी के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. जैसे ही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की खबर पुख्ता हुई, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 112 पैसे की विशाल छलांग लगाकर 90.39 पर जा पहुंचा. आपको बता दें कि सोमवार को यह 91.51 पर बंद हुआ था. एक ही दिन में रुपये में इतनी बड़ी मजबूती बहुत कम मौकों पर देखने को मिलती है.

इसका साफ मतलब यह है कि वैश्विक बाजार में अब भारतीय रुपया पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है, जिससे आगे चलकर आयातित वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं और महंगाई पर भी कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है.

शेयर बाजार में ‘दिवाली’ जैसा माहौल

सिर्फ रुपये में ही नहीं, शेयर बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी में आई इस उछाल से निवेशकों की संपत्ति करीब 20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. सेंसेक्स लगभग 2375 अंकों की छलांग लगाकर 84,000 के स्तर के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 700 से ज्यादा अंकों की मजबूती के साथ 25,800 का आंकड़ा पार करता नजर आया. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को बाजार ने अपना निचला स्तर यानी बॉटम बना लिया था और अब इसमें आगे और तेजी की संभावनाएं बनती दिख रही हैं.

दिग्गज शेयरों में मची लू ट

BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें, तो शायद ही कोई ऐसा शेयर होगा जो आज लाल निशान में हो. अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 7 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1500 रुपये के पार निकल गया. इसके अलावा इंडिगो, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा जैसे प्रमुख शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ. बैंकिंग सेक्टर में भी मजबूत खरीदारी का रुझान बना रहा और निफ्टी बैंक करीब 1300 अंकों की बढ़त के साथ तेज रफ्तार में नजर आया.

सोना-चांदी और कमोडिटी मार्केट का हाल ?

हैरानी की बात यह रही कि आमतौर पर रुपये की मजबूती के साथ कीमती धातुओं में नरमी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तस्वीर अलग नजर आई. कमोडिटी बाजार में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिली. सोने की कीमत में करीब 5 हजार रुपये का उछाल आया और यह 1.49 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया. वहीं चांदी ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए 16,000 रुपये की छलांग लगाई और अब यह 2.52 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है. इसके अलावा कॉपर और अन्य धातुओं में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई.

Latest News

लोकसभा स्पीकर पर कागज उछालने वाले 6 सांसदों पर गिरी गाज, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, कार्यवाही स्थगित

MP Suspended: मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया. लोकसभा में...

More Articles Like This