Stock Market: फ्लैट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इसी बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने आज इतिहास रच दिया. जहां एक ओर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार किया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 (NSE Nifty) ने भी पहली बार 26,000 के स्‍तर को पार कर दिया. हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 85,163.23 अंकों का और निफ्टी ने 26,011.55 अंकों का अपना-अपना लाइफटाइम हाई टच किया. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 14.57 अंकों की गिरावट लेकर 84,914.04 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 1.35 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 25,940.40 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और बाकी के शेयर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज निफ्टी के 50 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

टाटा स्टील के शेयरों में तूफानी तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड टाटा स्टील के शेयरों में आज सबसे अधिक 4.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा पावरग्रिड 2.70 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.88 फीसदी, एचसीएल टेक के शेयर 1.49 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, एनटीपीसी और अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए.

इस शेयर में सबसे अधिक गिरावट

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे अधिक 2.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.54 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.16 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.13 फीसदी और टाइटन के शेयर 1.00 फीसदी के गिरावट के साथ बंद हुए. इनके अलावा नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Pitru Paksha: पितृपक्ष में देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए या नहीं, जानिए क्या है नियम

 

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version