Stock Market: मजबूती के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में हलचल के बीच भारतीय शेयर बाजार आज मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स (BSE Sensex) 378.18 अंक की तेजी के साथ कारोबार के आखिर में 80,802.86 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 126.20 अंक की बढ़त के साथ 24698.85 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक  में भी 434.80 अंकों की शानदार तेजी दर्ज की गई. यह 50,803.15 के स्‍तर पर बंद हुआ. मंगलवार को निफ्टी 50 में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI Bank, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस का सबसे अधिक योगदान रहा.

ये शेयर चमके

निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में दर्ज की गई. इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस और इंडसइंड बैंक में बढ़त देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, भारती एयरटेल, अदानी एंटरप्राइजेज, सिप्ला और अपोलो हॉस्पिटल्स में गिरावट आई. एफएमसीजी को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए, जिसमें बैंक, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल, पावर 0.5-1 फीसदी तक चढ़े. इसी तरह, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

निवेशकों की ₹2 लाख करोड़ से अधिक की कमाई

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सेशन के करीब ₹454.4 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹456.7 लाख करोड़ हो गया. निवेशकों को एक ही सेशन में ₹2 लाख करोड़ से अधिक की कमाई हुई. बीएसई पर इंट्राडे ट्रेड की बात करें तो TCS, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, अशोक लीलैंड, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट सहित करीब 300 शेयरों ने 52-सप्ताह के नए हाई लेवल को छुआ.

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष के भाषण पर फोकस

निवेशकों सहित शेयर बाजार का ध्यान फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल के आर्थिक नीति संगोष्ठी में दिए जाने वाले स्‍पीच पर है, जो भविष्य की ब्याज दर नीतियों के बारे में अहम जानकारी दे सकता है. इसका असर बाजार पर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें :- रक्षाबंधन पर Stree 2 ने रचा इतिहास, 5 दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

 

 

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This

Exit mobile version