Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखी गई. आखिर में में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 329.92 अंकों की गिरावट लेकर 76,190.46 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी आज 113.15 अंकों की गिरावट लेकर 23,092.20 के स्‍तर पर बंद हुआ.

कैसा रहा सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल? 

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में केवल 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. बाकी के 19 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से केवल 19 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. बाकी बचे 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

हरे निशान में इन कंपनियों के शेयर

आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर 0.75 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.70 फीसदी, पावरग्रिड 0.63 फीसदी, भारती एयरटेल 0.61 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.58 फीसदी, इंफोसिस 0.56 फीसदी, आईटीसी 0.36 फीसदी, टीसीएस 0.29 फीसदी, एनटीपीसी 0.11 फीसदी और टाटा स्टील के शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त देखी गई.

गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों के नाम

जोमैटो के शेयरों में आज 2.75 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.48 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.11 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.42 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.31 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.21 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.13 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.90 प्रतिशत, सनफार्मा 0.77 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.64 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.58 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.38 प्रतिशत़, एक्सिस बैंक 0.35 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.07 प्रतिशत और टाइटन के शेयरों में 0.01 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- AI सेक्टर में मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, इस शहर में बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर

 

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version