Stock Market: बढ़त के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. इससे पहले, बाजार में लगातार 3 दिन तक गिरावट दर्ज की गई थी. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी लेकर 81,596.63 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,813.45 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बजाज फिनसर्व के शेयरों में शानदार तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, बाकी की 6 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए. बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि इंडसइंड बैंक के शेयर 1.87 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

टाटा स्टील, सनफार्मा में भी अच्छी तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 1.86 फीसदी, सनफार्मा 1.57 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.39 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.36 फीसदी, एनटीपीसी 1.20 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.12 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.04 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.82 फीसदी, एटरनल 0.81 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.75 फीसदी, भारती एयरटेल 0.67 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.65 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.62 फीसदी, टीसीएस 0.60 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.56 फीसदी, एचसीएल टेक 0.52 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.48 फीसदी, इंफोसिस 0.35 फीसदी, एसबीआई 0.33 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.28 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.16 फीसदी और टाइटन के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

लाल निशान में ये शेयर

दूसरी ओरख्‍ आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.77 फीसदी, पावरग्रिड 0.65 फीसदी, आईटीसी 0.55 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.42 फीसदी और मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- आतंकवादियों ने खुद दिया पूरी दुनिया को सबूत…ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version