Shukra Vakri: भौतिक सुख और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में शुक्र वक्री होंगे. जो 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक इसी अवस्था में गति करेंगे. बता दें कि किसी ग्रह के उल्टी चाल को ही उस ग्रह का वक्री होना कहलाता है. वहीं, 42 दिनों तक शुक्र वक्री रहेगें, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होना तय है, लेकिन 4 राशिवालों को विशेष लाभ होने वाला है. इनकी किस्मत चमकेगी, मकान, वाहन, भौतिक सुख और सुविधाओं से जुड़े बड़े सपने पूरे हो सकते हैं. तो चलिए जानते है उन 4 राशियो के बारे में…
Shukra Vakri
Must Read
वक्री शुक्र का शुभ प्रभाव वृषभ वालों के जीवन में देखने को मिलेगा. ये लोग 3 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच अच्छा धन लाभ पा सकते हैं. इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. निवेश के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, सोच समझकर फैसले करेंगे तो लाभ होगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस समय में आपके काम बनेंगे और उसमें सफलता प्राप्त होगी. नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में आपका पद और प्रभाव बढ़ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे.
वक्री शुक्र की वजह से तुला वाले आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. इस समय में धन का संकट दूर होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार होगा. जो लोग बेरोजगार है, उन लोगों को नई जॉब या नया काम मिल सकता है. आपके कार्य की सराहना होगा, जिससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी. नौकरी या बिजनेस से जुड़े फैसले आपको अच्छी सफलता प्रदान कर सकते हैं. जो मेहनत करेंगे, उसका सकारात्मक फल प्राप्त होगा. मकान या वाहन का सुख प्राप्त होगा.
शुक्र की उल्टी चाल मकर वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा. इन 42 दिनों में आपकी आमदनी अच्छी होगी. आप पहले से अधिक पैसे बचाने में सफल हो सकते हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ा हुआ होगा. पिछले समय से आपके प्लान अटके हुए हैं, उनको दोबारा से शुरू करने का मौका मिल सकता है. उस पर काम करने के लिए समय अनुकूल बन रहा है. करियर में किए गए प्रयास सार्थक होंगे. लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार रहें.
शुक्र की उल्टी चाल मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है. अचानक से धन लाभ के संयोग बनेंगे. कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी. मकान या वाहन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सकारात्मक फल मिल सकता है. काम के क्षेत्र में आपको कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा. किसी बड़ी जगह काम करने का सपना पूरा हो सकता है, प्रयास करते रहें, उम्मीद न छोड़ें.