Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, लोग घरों से बाहर निकले, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia Earthquake: रविवार सुबह भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर महसूस किए गए. इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

भयवश लोग घरों से बाहर निकले

सुबह के समय जिस वक्त भूकंप आया, उस वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे. भूकंप का तेज झटका आते ही लोगों में हड़कंप मच गया. तमाम लोग भयवश शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए. चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. मालूम हो कि इंडोनेशिाय भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. इस भूकंप की वजह से अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version