अमेरिका: लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, कई हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Crime: अमेरिका से सरसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक स्ट्रिप मॉल में गोलीबारी हुई. इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. इस मामले में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया. यह जानकारी लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी शुक्रवार की रात 11 बजे के कुछ समय बाद यूनिवर्सिटी प्लाजा में हुई, जो कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ्रिज से लगभग एक ब्लॉक दूर स्थित एक लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर है. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने न्यूयॉर्क पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस को बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोलीबारी के बाद प्लाजा में एक इमारत के बाहर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कई लोग गोलीबारी के समय पास के एक लाउंज के अंदर थे.

क्या बताया गया रिपोर्ट में?

लोकल टीवी स्टेशन केटीएलए के मुताबिक, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट गाइ गोलन ने बताया कि मारे गए दोनों लोग एक पुरुष और एक महिला थे. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की उम्र 18 से 25 साल के बीच थी. केटीएलए की रिपोर्ट के अनुसार, गोलन ने कहा कि अधिकारी एक और संभावित पीड़ित की तलाश कर रहे हैं और पुलिस घटनास्थल के अंदर और आसपास के इलाके में जांच कर रही है.

Latest News

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर हॉल में आज महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में...

More Articles Like This

Exit mobile version