पाकिस्तानी संसद में सरकार और विपक्ष के बीच 4 घंटे की बातचीत, लेकिन अभी भी फैसले का इंतजार, क्या रिहा होंगे इमरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तान में शनिवार को सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर दूसरे दौर की बातचीत हुई, जिसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का 4 अक्टूबर को इस्लामाबाद तक मार्च करने का प्लान सबसे अहम मुद्दा था. संसद भवन में शाम 5 बजे से कुछ देर पहले शुरू हुई यह बैठक चार घंटे से ज्यादा समय तक चली, जिसके नतीजों के बारे में आधिकारिक जानकारी का अभी भी इंतजार किया जा रहा है.

क्या राष्ट्रपति लेंगे अंतिम फैसला

इस बैठक के बाद सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे गृह मंत्री मोहसिन नकवी को हाथ में एक दस्तावेज लिए संसद भवन से निकलते हुए देखा गया. ऐसे में उनके राष्ट्रपति से सलाह-मशविरा करने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मकसद देश में चल रहे राजनीतिक संकट को कम करना था. यह बातचीत PTI के 4 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से एक दिन पहले हुई. बता दें कि पीटीआई के संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को विरोध मार्च निकाला जाना है, जो पार्टी और केंद्र सरकार के बीच विवाद का नया मुद्दा बन गया है.

कौन-कौन था बैठक में

नेशनल असेंबली के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के अनुसार, बैठक शुरू होने पर स्पीकर ने उम्मीद जताई कि बातचीत उसी सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ेगी जैसा शुक्रवार को हुआ था. वहीं इस बैठक में सरकार की तरफ से नकवी, राज्यों और सीमावर्ती क्षेत्रों के मंत्री अमीर मुकाम, संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी, राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह और गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी शामिल थे.

इस दौरान सीनेटर शेरी रहमान ने MNA सैयद नवीद कमर और एजाज़ हुसैन जखानी के साथ मिलकर PPP का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास, PTI के अंतरिम चेयरमैन गोहर अली खान, विपक्ष के मुख्य सचेतक अमीर डोगर, MNA असद कैसर, PTI के महासचिव सलमान अकरम राजा और PTI सिंध के अध्यक्ष हलीम आदिल शेख शामिल थे.

 

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version