भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, फ्रांसिस हैल्जेन को विशेष खोज के लिए मिला ये सम्मान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Physics Noble Prize 2026: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने फ्रांसिस हैल्जेन को फिजिक्स में 2026 का नोबल प्राइज देने का ऐलान किया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें “आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में अहम योगदान और एस्ट्रोफिजिकल मूल वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज” के लिए दिया जाएगा.

बेल्जियम में जन्मे 82 साल के फ्रांसिस हैल्जेन अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन से जुड़े हैं. नोबेल समिति के अनुसार, हाल्जेन ने शोधकर्ताओं और इंजीनियरों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया, जिसने आइसक्यूब को एक अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई. भौतिकी की नोबेल समिति के अध्यक्ष मार्क पियर्स ने कहा कि हाल्जेन की दृढ़ता और वैज्ञानिक दृष्टि ने खगोल विज्ञान की एक नई विधा के लिए रास्ता तैयार किया.

तीन वैज्ञानिकों को मिला था भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2025

बता दें कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की. इस साल पुरस्कार की राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर) है, चाहे यह किसी व्यक्ति, विजेताओं के छोटे समूह या किसी संगठन को दिया जाए. वहीं, पिछले साल, तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला था. उन्होंने ‘क्वांटम टनलिंग’ नाम की सब-एटॉमिक कणों की अजीब हरकत पर रिसर्च की थी. इसी रिसर्च की वजह से MRI मशीनों से बहुत सटीक माप संभव हो पाया और बेहतर सेलफोन व तेज कंप्यूटर बनाने का आधार तैयार हुआ.

मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार के साथ हुई शुरुआत

इस साल के पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार के साथ शुरू हुई. यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया, जिनके काम से एक ऐसा टूल बना जो प्रकाश का इस्तेमाल करके यह समझने में मदद करता है कि दिमाग कैसे काम करता है. वहीं, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी. इसके अलावा शुक्रवार को शांति पुरस्कार और अगले सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल स्मृति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version