Sensex Opening bell: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, 235 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स

Share market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 235.61 अंक उछलकर 65,743.93 के लेवल पर पहुंचा. वहीं निफ्टी 76.7 अंक बढ़कर 19,600.25 पर पहुंच गया है. शुक्रवार को लगभग 1470 शेयर बढ़त पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, 462 शेयर गिरे हुए हैं. इसके अलावा 88 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.

बढ़त के साथ खुला रुपया
आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी हल्की बढ़त के साथ ओपेन हुआ है. रूपया  डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.13 रुपए प्रति डॉलर पर खुला हैं. बता दें कि ये कल के कारोबार सत्र में 83.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

जानें आज के बाजार का कैसा रहेगा हाल

वैश्विक बाजार (global market)  में मिलजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज से नई सीरीज की शुरुआत होगी. आज सुबह 7:30 बजे, Gift Nifty भी लाल निशान में खुलकर 19,629 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 0.1 फीसदी उछला, वहीं ऑस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.31 फीसदी चढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.61 प्रतिशत चढ़ा, जिससे एशियाई बाजारों में भी बढ़त हुई. साउथ कोरियाई और मुख्य भूमि चीनी बाजार छुट्टी के कारण आज बंद हैं.

कल कैसी थी बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर रूझानों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और IT शेयरों में कमजोरी के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुए. दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली थी.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version