नवंबर में 1.8% रही भारत की आठ मुख्य इंडस्ट्री की वृद्धि दर, सीमेंट और स्टील ने भरी रफ्तार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारत की आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त उत्पादन सूचकांक (आईसीआई) नवंबर में पिछले साल की तुलना में 1.8% बढ़ा. इसमें सीमेंट, स्टील और उर्वरक उद्योगों का प्रदर्शन खासा सकारात्मक रहा. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का कोयला उत्पादन नवंबर 2025 में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.1% बढ़ गया.

नवंबर 2025 में सालाना आधार पर बढ़ा स्टील उत्पादन

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से नवंबर अवधि में आठ मुख्य इंडस्ट्री के संयुक्त सूचकांक में सालाना आधार पर 1.4% की कमी देखी गई है. डेटा के मुताबिक, नवंबर 2025 में स्टील उत्पादन सालाना आधार पर 6.1% बढ़ गया है और यह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से नवंबर अवधि में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.7% बढ़ गया है.

नवंबर में 14.5% बढ़ा सीमेंट का उत्पादन

नवंबर में सीमेंट का उत्पादन 14.5% बढ़ा, जबकि अप्रैल से नवंबर 2025-26 के दौरान यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 8.2% अधिक रहा. आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में उर्वरकों का उत्पादन भी 5.6% बढ़ा और अप्रैल से नवंबर 2025-26 के दौरान इसका कुल इंडेक्स पिछले वर्ष की तुलना में 1.3% अधिक रहा.

अक्टूबर 2025 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की वृद्धि दर धीमी

भारत की आठ प्रमुख उद्योगों के इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) में शामिल घटकों का कुल भार 40.27% है और इनमें बदलाव का सीधा असर आईआईपी आंकड़ों पर पड़ता है. सांख्यिकी मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2025 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की वृद्धि दर धीमी होकर केवल 0.4% रह गई, जिसका मुख्य कारण महीनों में कई त्योहारों जैसे दशहरा, दिवाली और छठ के चलते काम के कम दिनों का होना हो सकता है.

इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) के आधार पर देश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट सितंबर और अगस्त में बढ़कर 4% हो गई थी, जो जुलाई में चार महीने के उच्चतम स्तर 3.5% से ज्यादा थी और यह जून में 1.5% थी.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version