तेजी से बढ़ रहा भारत का विदेश मुद्रा भंडार, जल्द ही 700 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार काफी तेजी से बढ़ रहा है. जल्द ही इसके 700 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने की उम्‍मीद है. इसकी जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है. ग्‍लोबल निवेश फर्म जेफरीज की रिपोर्ट के मुताबिक, देश का विदेशी मुद्रा भंडार वर्तमान में ऑल टाइम हाई पर है और वित्त वर्ष 2024-25 में 53 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच सकता है. वर्तमान समय में रुपया दुनिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक है.

विदेशी मुद्रा भंडार 5.2 अरब डॉलर बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए 6 सितंबर तक के साप्ताहिक डेटा के मुताबिक, एक हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.2 अरब डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 689.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इस दौरान आरबीआई के पास मौजूद विदेशी मुद्रा 5.10 अरब डॉलर बढ़कर 604.1 अरब डॉलर हो गई है.

इस वजह से लगातार बढ़ रहा है फॉरेक्स रिजर्व 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का कारण विदेशी निवेशकों द्वारा भारत में लगातार किया जा रहा इंवेस्‍ट भी है. विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) की ओर से पिछले सप्‍ताह 16,800 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई. FPI ने इस महीने की शुरुआत से लेकर 13 सितंबर तक 27,856 करोड़ रुपये की खरीदारी की है. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पिछले कुछ सालों में महंगाई के वजह से ब्याज दरों में तेजी से इजाफा हुआ, लेकिन अब दुनियाभर में महंगाई नियंत्रण में आ गई है. ऐसे में आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है. भारत का केंद्रीय बैंक भी ब्याज दरों को आने वाली तिमाहियों में घटा सकता है.

ये भी पढ़े :- CM योगी बोले: लव जिहाद, ईव टीजिंग होने पर सिपाही से CO तक होंगे जवाबदेह, मंत्रियों के…

 

 

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version